जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर जारी:अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के 1 आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर जारी:अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के 1 आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रात भर चली मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया। मुठभेड़ में 3 सैनिक और 1 नागरिक घायल हुआ है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल का आतंकवादी कमांडर निसार खांडे मारा गया। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, 01 एके 47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में ले जाया गया, जहां सभी की हालत स्थिर है।सुरक्षाबलों को अनंतनाग में आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और अभी भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। इलाके में कुछ और आतंकी के छिपे होने की संभावना जताई जा रही है।टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट की हत्या के 48 घंटे के भीतर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया था। हत्या में शामिल दोनों आतंकी लोकल टेररिस्ट थे और हाल ही में लश्कर में शामिल हुए थे। दोनों की पहचान मुश्ताक भट्ट और फरहान हबीब के रूप में हुई थी। दोनों ने लश्कर के कमांडर लतीफ के कहने पर अमरीन की हत्या की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *