शेयर मार्केट:सेंसेक्स 113 पॉइंट की गिरावट के साथ 55655 पर बंद, निफ्टी 16570 के नीचे

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 113 पॉइंट की गिरावट के साथ 55655 पर बंद, निफ्टी 16570 के नीचे

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 93.91 पॉइंट या 0.17% की गिरावट के साथ 55,675.32 पर और निफ्टी 14.75 पॉइंट या 0.09% की गिरावट के साथ 16,569.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, इंफोसिस और ITC में बढ़त रही।

आज सेंसेक्स 159 पॉइंट की गिरावट के साथ 55,610 पर और निफ्टी 54 अंक गिरकर 16,530 पर खुला था। सेंसेक्स ने 55,832.28 का हाई और ​​​​​​55,295.74 अंक का लो लेवल बनाया।निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 4 में बढ़त और 7 में गिरावट रही। सबसे ज्यादा 1.12% की बढ़त मेटल में रही। जबकि सबसे ज्यादा 1.25% की गिरावट मीडिया में रही। वहीं बैंक, ऑटो और प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त और FMCG, IT, मेटल, PSU बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा और रियल्टी में मामूली गिरावट है।LIC के शेयर ने सोमवार सुबह नया निचला स्तर बनाया। यह 800.25 रुपए पर ओपन हुआ और 23.75 रुपए या 2.97% की गिरावट के साथ 776.50 रुपए पर बंद हुआ। शेयर में गिरावट के कारण कंपनी का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ से नीचे 4.97 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। LIC फिलहाल 949 रुपए के अपने इश्यू प्राइस से करीब 18% नीचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *