नाइजीरिया के ओवो शहर के सेंट फ्रांसिस चर्च में रविवार को गोलीबारी हुई। पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव एडेलेगबे टिमिलीन ने बताया कि घटना में 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग घायल हुए हैं। अभी मृतकों का आंकड़ा आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ हथियारबंद लोग चर्च में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी।स्थानीय समयानुसार यह घटना दोपहर करीब 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) की है। हमला किसने और क्यों किया यह अभी पता नहीं चल सका है। घटना के वक्त वहां प्रेयर हो रही थी। पब्लिक रिमिप्रेजेंटेटिव एडेलेगबे टिमिलीन ने बताया कि हमलावरों ने प्रेयर कर रहे एक व्यक्ति को अगवा कर लिया है। गवर्नर रोटिमी अकेरेडोलू ने इस घटना पर शोक जताया है।
हमले के बाद के का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें चर्च में लोग खून से लथपथ पड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास के लोग चीख-चिल्ला रहे हैं। नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा कि नफरत की सोच रखने वालों ने ऐसा घिनौना काम किया है और लोगों की जान ले ली है। देश ऐसे नफरती लोगों के सामने कभी नहीं झुकेगा और इनसे जीतकर दिखाएगा। विधायक ओलुवोले ने कहा कि ओवो के इतिहास में पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई।