मेसी का मैजिकल गेम:करियर में दूसरी बार एक मैच में 5 गोल दागे

मेसी का मैजिकल गेम:करियर में दूसरी बार एक मैच में 5 गोल दागे

अर्जेंटीना ने लियोनेल मेसी की कप्तानी में एस्टोनिया को फ्रेंडली मैच में 5-0 से हरा दिया। इस मैच में सारे गोल मेसी ने किए। मेसी ने अपने करियर में दूसरी बार एक मैच में 5 गोल किए हैं। इससे पहले उन्होंने 2012 में चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल में जर्मन क्लब बेयर लेवरकुसेन के खिलाफ 5 गोल किए थे। यह पहला मौका था, जब किसी खिलाड़ी ने चैंपियंस लीग में 5 गोल किए थे।मैच का पहला गोल एक पेनल्टी के जरिए आया। 8वें मिनट में लिए गए इस पेनल्टी को गोल में तब्दील करने में मेसी ने कोई गलती नहीं की। उसके बाद उन्होंने 4 गोल और किए। हाफ टाइम से पहले उन्होंने टीम की बढ़त को दुगुनी की। हाफ टाइम के खेल शुरू होने के तुरंत बाद उन्होंने एक गोल दाग कर स्कोर को 3-0 कर दिया। उसके मैच में 71वें और 74वें मिनट में गोल दाग कर टीम को 5-0 से जीत दिलाई।

मेसी की 56वीं हैट्रिक
मेसी की यह 56वीं हैट्रिक है। फुटबॉल इतिहास में सबसे हैट्रिक दागने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं। दूसरे पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (60) और पहले स्थान पर पेले (92) हैं।

एस्टोनिया 30वां मुल्क जिसके खिलाफ मेसी ने किए गोल
इस्टोनिया 30वां देश है, जिसके खिलाफ मेसी ने गोल किए। मेसी ने अपने करियर में हर टीम के खिलाफ गोल दागे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *