सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 1016.84 पॉइंट या 1.84% की गिरावट के साथ 54,303.44 पर और निफ्टी 276.30 पॉइंट या 1.68% की गिरावट के साथ 16,201.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, विप्रो, कोटक बैंक और HDFC में 2 से 4% की गिरावट रही।
सेंसेक्स आज 560.03 पॉइंट या 1.01% की गिरावट के साथ 54,760.25 पर और निफ्टी 184.70 पॉइंट या 1.12% की गिरावट के साथ 16,283.95 पर खुला था।निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। सबसे ज्यादा 2.24% की गिरावट फाइनेंशियल सर्विस में रही। वहीं IT इंडेक्स में 2.17% की गिरावट रही। इसके बाद बैंक, मीडिया, मेटल, रियल्टी और प्राइवेट बैंक में 1% तक की गिरावट रही। वहीं ऑटो, FMCG, मीडिया, फार्मा और PSU बैंक में मामूली गिरावट है।जियोजीत फाइनेंशियल सर्विस के हेड विनोद नायर ने बताया कि अमेरिका के महंगाई के आकड़े अगले हफ्ते आने वाले हैं। इसके अलावा यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने इशारा किया है कि वह अगले महीने रेट बढ़ाएगा और सितंबर तक बड़े बदलाव करेगा। लगातार विदेशी फंड की कमी और तेल की बढ़ती कीमतों से ट्रेड में घाटा होने से रुपया भी निचले स्तर पर है। इससे इन्वेस्टर सेंटीमेंट्स बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे बजार में गिरावट देखी जा रही है।