छत्तीसगढ़ में नए जिलों के अस्तित्व में आने और मौजूदा जरूरतों के हिसाब से वन विभाग ने नया सेटअप बनाया है। इनमें प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर आफ फॉरेस्ट – PCCF के दो नए पद हैं। इनमें से एक PCCF प्लान, आईटी, लैंड रिकार्ड और क्लाइमेट चेंज का जिम्मा संभालेंगे। इनमें से दूसरे PCCF डायरेक्टर स्टेट फारेस्ट रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का काम देखेंगे।
नए सेटअप में दो नए पद CCF के भी जोड़े गए हैं। ये अधिकारी PCCF हेड क्वाटर से वाइल्ड लाइफ और बायोडायवर्सिटी कंजरवेशन का काम संभालेंगे। उनके पास गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ और फील्ड डायरेक्टर का जिम्मा होगा। CF- कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट का एक नया पद भी सृजित किया गया है। ये जंगल सफारी और नंदन वन जू रायपुर के संचालक होंगे। DCF में आठ नए पद मांगे गए हैं। इनमें से एक अधिकारी रायपुर रिसर्च और एक्सटेंशन डिविजन संभालेंगे। दूसरे डिप्टी डायरेक्टर के रूप में बैकुंठपुर में गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में पदस्थ रहेंगे। तीसरे जंगल मुख्यालय में PCCF आफिस में कैश हैंडल करेंगे। चौथे PCCF आफिस में वाइल्ड -लाइफ का काम देखेंगे।
पांचवें DCF विजिलेंस, मॉनिटरिंग और इवेल्यूशन का काम देखेंगे। छठे सारंगढ़, सातवें मानपुर मोहला व आठवें डीसीएफ डिप्टी डायरेक्टर के रूप में अचानकमार बायोस्फियर रिजर्व और कानन पेंडारी बिलासपुर का काम देखेंगे। प्रदेश में भारतीय वन सेवा संवर्ग के 2013 में मंजूर सीनियर ड्यूटी कॉडर के 94 पद हैं। 2022 के नए प्रपोजल में इसमें से 13 पद कम किए गए हैं। जबकि केंद्र को भेजे नए प्रस्ताव में 13 नए पद मांगे गए हैं। इस तरह PCCF हेड आफिस के साथ तीन PCCF (HAG) 10 APCCF, 15 CCF, 17 CF व 48 DFO रहेंगे। नए प्रस्ताव में 2013 के कॉडर के कुछ पदों को नए स्वरूप में मांगा गया है।
विलोपित पदों में APCCF के चार पद जो कार्ययोजना, कैंपा, एचआरडी और आईटी, तथा मानिटरिंग व एवेल्युएशन संभालते थे। बिलासपुर के CCF कार्ययोजना, CF के 6 पद हेड क्वाटर में मानिटरिंग व इवेल्यूएशन, हेड क्वाटर में वाइल्ड लाइफ, वर्किंग प्लान, कैंपा, विजिलेंस, प्रोजेक्ट एलिफेंट सरगुजा, दो DCF ईस्ट भानूप्रतापपुर और डायरेक्टर गुरु घासीदास नेशनल पार्क बैकुंठपुर का पद शामिल है।
पिछले पदों और नए पदों की तुलनात्मक स्थिति
पद – वर्तमान स्थिति – प्रस्तावित कॉडर
PCCF – 02 – 04
APCCF – 14 – 10
CCF – 14 – 15
CF – 22 – 17
DCF – 42 – 48
छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक- PCCF राकेश चतुर्वेदी का कहना है, नए सेटअप से विभाग की योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। सीनियर अफसरों के मार्गदर्शन में विभागीय कार्यों का सुचारू रूप से संचालन किया जा सकेगा। सीनियर ड्यूटी कॉडर पोस्ट के वर्तमान 94 पद हैं। करीब इतने ही नए प्रस्तावित में भी मांगे गए हैं। केवल विभिन्न पदों में कार्य स्वरूप, महत्व एवं डीसीएफ के पदों के विरूद्ध सीएफ एवं उच्च पदों की संख्या नार्म्स 50 : 50 या उससे कम रखे जाने के आधार पर पद घटाए या जोड़े गए हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए शनिवार को पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला गांव पहुंचे थे। चौपाल में प्रेमनगर गांव के रहने वाले नारायण यादव ने राशन कार्ड की शिकायत की। नारायण यादव ने बताया, उनके पास राशन कार्ड नहीं है। वजह पूछने पर नारायण ने बताया कि सरपंच ने पुराने कार्ड को निरस्त करवा दिया है और नया कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। इस शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तत्काल ही जशपुर कलेक्टर को कार्ड न बन पाने का कारण पता करने का निर्देश दिया। इससे पहले की मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात खत्म होती, नारायण यादव का राशन कार्ड मुख्यमंत्री के हाथों में था। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि चाहे कोई भी हो राशन कार्ड बनने से नहीं रोक सकता। मुख्यमंत्री ने कार्ड नहीं बनाने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ करवाई करने के भी निर्देश कलेक्टर को दिए हैं।