बदला मौसम का मिजाज:

बदला मौसम का मिजाज:

शनिवार को दिनभर धूप-छांव के बाद शाम को अचानक मौसम बदला और गरज चमक के साथ बारिश हुई। 7.30 बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। यह प्री मानसून की पहली बौछार रही, जिसमें 3 मिमी तक दर्ज की गई। दिन में पारा 39.5 डिग्री तक रहा।

केरल से सिस्टम आगे बढ़ रहा इसलिए आगे भी बारिश के आसार
इधर तेज हवा से कैंप समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। लोग परेशान होते रहे। मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा के अनुसार केरल से सिस्टम आगे बढ़ रहा है। अरब सागर से नमीयुक्त हवा आ रही है। इसके प्रभाव से बारिश हाे रही। अब आने वाले दिनों में बौछारें पड़ती रहेंगी। तापमान में अब गिरावट दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *