अग्निवीरों को केंद्र-राज्य की नौकरियों में वरीय

अग्निवीरों को केंद्र-राज्य की नौकरियों में वरीय

आर्म्ड फोर्सेस की भर्ती के लिए सरकार की अग्निपथ स्कीम का देशभर में विरोध हो रहा है। यूपी, बिहार, तेलंगाना जैसे राज्यों में प्रदर्शन हिंसक हो गया है। यहां प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर रहे हैं। कई जगहों से पुलिस पर पत्थरबाजी की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

इस स्कीम को लेकर विपक्षी पार्टियां भी सरकार पर हमलावर हैं। वे सरकार से कृषि कानूनों की तरह इस स्कीम को भी वापस लेने की मांग कर रही है। वहीं, केंद्र सरकार ने अपने मंत्रालयों में अग्निवीरों को वरीयता देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर भाजपा शासित प्रदेशों में राज्य सरकारों ने भी अग्निवीरों को राज्य के विभागों में निकलने वाली नौकरियों में भी आरक्षण देने का वादा किया है।केंद्रीय गृह मंत्रालय आर्म फोर्सेस में 4 साल की सेवा के बाद रिटायर होने पर अग्निवीरों को CRPF और असम राइफल्स में 10% आरक्षण देने का ऐलान का किया है। साथ ही CRPF और असम राइफल्स में अग्निवीरों की आयु में 3 साल की छूट देने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय की ओर से ट्विटर पर जानकारी दी गई कि, अग्निवीरों के पहले बैच के लिए आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।

रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय के विभागों में अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने का फैसला लिया है। ये आरक्षण उन्हीं अग्निवीरों को मिलेगा, जो नौकरी के लिए पात्र होंगे।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा वह अग्निवीरों को विभागों में रोजगार देने के बारे में विचार कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि आवास और पेट्रोलियम मंत्रालयों हम भी अग्निवीरों को रोजगार देने की योजना बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *