यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट:88.18% परीक्षार्थी पास

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट:88.18% परीक्षार्थी पास

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की 10वीं के नतीजे आ गए। बोर्ड अधिकारियों का दावा है कि इस बार का रिजल्ट 11 साल में सबसे अच्छे आए हैं। इस बार 88.18% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़के 85.25% पास हुए। जबकि लड़कियां 91.69% पास हुईं हैं। कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने 97.67% के साथ यूपी में टॉप किया है। मुरादाबाद की संस्कृति दूसरे, जबकि कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे पायदान पर रहे हैं।यूपी बोर्ड के टॉप-10 परीक्षार्थियों में कानपुर के छात्रों का दबदबा रहा है। पहली रैंक से लेकर दसवीं तक कानपुर के कुल 5 परीक्षार्थियों ने टॉप किया है। यूपी के टॉप-10 में कुल 27 बच्चे हैं। 2022 यूपी बोर्ड परीक्षा में 25 लाख 20 हजार 634 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें कुल 22 लाख 22 हजार 745 बच्चे पास हुए। इसमें 11 लाख 69 हजार 488 लड़के, जबकि 10 लाख 53 हजार 257 लड़कियां पास हुईं हैं।

वर्ष 2022 का यूपी बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 88.18% रहा है। पिछले कुछ सालों से यूपी बोर्ड नतीजों में शिक्षकों की नरमी का फायदा छात्रों को मिल रहा है। 2021 के नतीजे कोविड संक्रमण की वजह से घोषित नहीं हुए थे। जबकि 2020 की बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 83.31% बच्चे पास हुए थे। इससे पहले 2019 में 80.07% बच्चे पास हुए थे। 2018 में 80.07% बच्चों ने बाजी मारी थी।बोर्ड एग्जाम के दौरान 30 मार्च को 12वीं की परीक्षा में अंग्रेजी का पर्चा बलिया में लीक हो गया था। इसके चलते 24 जिलों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। बाद में इन जिलों में अलग से परीक्षा कराई गई थी। इस मामले में बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक यानी DIOS समेत तमाम लोगों के खिलाफ पुलिस और STF ने कार्रवाई की थी। बाद में बलिया के DIOS को जेल जाना पड़ा था। हालांकि प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV लगे थे। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *