CG में योग दिवस:CM ने कहा-स्वस्थ रहना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि

CG में योग दिवस:CM ने कहा-स्वस्थ रहना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और सूर्य नमस्कार किया है। योग का यह अभ्यास माता कौशल्या के धाम से लेकर शहरों के मैदान तक हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में होने के कारण वहां छत्तीसगढ़ भवन में योग किया।

उन्होंने कहा कि कहा कि वर्तमान समय में हमने सिर्फ भौतिक साधनों को ही सफलता का पैमाना मान लिया है, जबकि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के बिना हर सफलता अधूरी है। कोरोना-संकट के दौर में योग की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। इस बार योग की थीम थी मानवता के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *