बस्तर वासियों की जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा देखने जाने राह आसान होगी। रेलवे श्रद्धालुओं के लिए जगदलपुर से पुरी स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 30 जून की शाम 6:30 बजे जगदलपुर से रवाना होगी जो दूसरे दिन यानी 1 जुलाई की दोपहर 12:30 बजे पुरी पहुंचेगी। 6 से 7 घंटे के स्टॉपेज के बाद यही ट्रेन 1 जुलाई की रात पूरी से 8 बजे रवाना होगी और 2 जुलाई की दोपहर 1 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।
विशाखापट्टनम रेल मंडल की ओर से बताया गया कि रथ यात्रा देखने बस्तर से पुरी के लिए हर साल सैकड़ों श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए जगदलपुर से पुरी तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन इससे पहले भी लगातार 2 सालों तक चलाई गई है। जगदलपुर से पुरी तक कुल 29 स्टेशन आएंगे और 30वां स्टेशन पूरी होगा।