ट्रेनों की वजह से जनता परेशान:

ट्रेनों की वजह से जनता परेशान:

छत्तीसगढ़ में 35 ट्रेन रद्द हैं। इसे लेकर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने हैं। सरकार की ओर से इस मामले में मंत्री रविन्द्र चौबे ने बयान दिया है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के 10 सांसद हैं। मगर एक ने भी इस मसले पर केंद्र सरकार से बात नही की। जनता से जुड़े इस मामले में केंद्र को पत्र लिखने के लिए भाजपा नेताओं की कलम क्यों सूख जाती है, समझ नहीं आता।

रविन्द्र चौबे ने आगे कहा कि देश मे बिजली और कोयला का संकट पैदा किया जा रहा है। ट्रेन बंद होने की वजह से जनता परेशान हो रही है। कोरोना काल मे भी इसी तरह की परेशानी आई तो लाखों श्रमिक पैदल निकल पड़े थे। केंद्र की सरकार की नीतियां विफल है और आम आदमी परेशान हो रहा है।

रेलवे ने मार्च महीने से बंद 35 ट्रेनों को अब 9 जुलाई तक कैंसिल करने का आदेश जारी किया है। ट्रेनों को कैंसिल करने के लिए रेलवे ने न तो कोई कारण बताया है और न ही यात्रियों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की है।

रद्द होने वाली एक्सप्रेस गाड़ियां

25 जून से 9 जुलाई तक बिलासपुर एवं भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

24 जून से 8 जुलाई तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

25 जून से 9 जुलाई तक रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

24 जून से 8 जुलाई तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अंबकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

25 जून से 9 जुलाई तक अंबिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11266 अंबिकापुरी -जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

27 जून एवं 4 जुलाई को नांदेड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12767 नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

29 जून एवं 6 जुलाई को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12768 संतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

29 जून एवं 6 जुलाई को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति- संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

30 जून एवं 7 जुलाई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

27, 30 जून, 4 जुलाई एवं 7 जुलाई को भुनेश्वर से चलने वाली 12880 भुनेश्वर से कुर्ला बाई वीकली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

29 जून एवं 2, 6 व 9 जुलाई को (04 दिन) गाड़ी संख्या 12879 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – भुबनेश्वर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

28 जून एवं 05 जुलाई को (02 दिन) गाड़ी संख्या 22866 पुरी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

30 जून एवं 7 जुलाई को (02 दिन) गाड़ी संख्या 22865 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

24, 25 जून एवं 1, 2 एवं 8 जुलाई को (05 दिन) गाड़ी संख्या 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

26, 27 जून एवं 3, 4 व 10 जुलाई को (05 दिन) गाड़ी संख्या 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

26 जून एवं 3 जुलाई को (02 दिन) गाड़ी संख्या 22847 विशाखापट्टनम – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

28 जून एवं 5 जुलाई को (02 दिन) गाड़ी संख्या 22848 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -विशाखापट्टनम साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

27, 28 जून एवं 4 व 5 जुलाई को (04 दिन) गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर–भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

30 जून एवं 2, 7 व 9 जुलाई को (04 दिन) गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी- बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

25, 30 जून एवं 2, 7 व 9 जुलाई को (05 दिन) गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर -बीकानेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

28 जून एवं 3, 5, 10 व 12 जुलाई को (05 दिन) गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर -बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *