3 नए आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में इसी सत्र से होगी पढ़ाई की शुरुआत

3 नए आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में इसी सत्र से होगी पढ़ाई की शुरुआत

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर अपडेट करने व पढ़ाई का पैटर्न सुधारने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीते साल से शुरू हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या शैक्षणिक सत्र 2022-23 में बढ़ाया जा रहा है , ताकि कमजोर वर्ग के वे छात्र जो अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करना चाहते हैं, वे गवर्नमेंट के इन स्कूलों में एडमिशन लेकर पढ़ाई कर सकेंगे।

पूर्व में कोरबा जिले में 6 अंग्रेजी माध्यम स्कूल मंजूर हैं, जहां बीते साल से पढ़ाई शुरू हो गई है। इन स्कूलों में नए सत्र के लिए एडमिशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है, जबकि हिंदी माध्यम के एनसीडीसी स्कूल में इस साल से पढ़ाई शुरू होगी।

यहां सीट की बाध्यता नहीं होने से एडमिशन जारी है। इसी तरह मंजूर हुए 3 नए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी एक जुलाई से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यहां भी चालू सत्र में अध्ययन-अध्यापन शुरू हो जाएगा। पढ़ाई का पैटर्न सीजी बोर्ड ही रहेगा, क्योंकि इन स्कूलों के लिए प्रमुखों द्वारा सीबीएसई से मान्यता लेनी होगी।

जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या 10 हो गई है। इसमें एक हिंदी माध्यम तो 9 अंग्रेजी माध्यम के हैं। अंग्रेजी माध्यम के सभी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर अध्ययन-अध्यापन होना है, लेकिन बीते सत्र में सीबीएसई से मान्यता मिलने के कारण 6 स्कूलों में सीजी बोर्ड की पढ़ाई हो रही थी।

सत्र 2022-23 में पंप हाउस, हरदीबाजार, करतला, पोड़ी उपरोड़ा, पाली, कटघोरा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई शुरू हो जाएगी, जबकि 3 नए कोरबी, बालको व पसान को मान्यता मिलने पर अगले साल ही सीबीएसई की पढ़ाई हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *