हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसक्स 433 पॉइंट या 0.82% की बढ़त के साथ 53,161.28 पर और निफ्टी 132.80 या 0.85% की बढ़त के साथ 15,832.05 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बढ़त IT स्टॉक्स में रही। वहीं HCL टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, सनफार्मा और इंडसइंड बैंक में 1-2% की तेजी रही।
आज सेंसेक्स 740 पॉइंट की बढ़त के साथ 53,468 पर और निफ्टी 227 अंक की बढ़त के साथ 15,926 पर खुला था। वहीं रुपया शुक्रवार को 78.34 प्रति डॉलर बंद के मुकाबले 11 पैसे ऊपर 78.23 प्रति डॉलर पर खुला था।NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी रही। सबसे ज्यादा 2.05% की बढ़त IT इंडेक्स में रही। वहीं 1.52% की बढ़त मेटल इंडेक्स में रही। इसके बाद बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, मेटल, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर फार्मा और PSU बैंक में मामूली बढ़त रही।
बजाज ऑटो ने 27 जून को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि कंपनी ने शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है। कंपनी 2500 करोड़ रुपए के शेयर बाजार से खरीदेगी। टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो 4,600 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 54.35 लाख शेयर खरीदने की तैयारी में है। बजाज ऑटो के शेयर आज दोपहर 2.36 पर आधा फीसदी ऊपर 3,840.90 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। मौजूदा शेयर भाव से 0.7% ऊपर रेट पर कंपनी शेयर बायबैक कर रही है।