इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:डेढ हजार रुपए सस्ता हुआ सोना

इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:डेढ हजार रुपए सस्ता हुआ सोना

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोना 1,486 रुपए सस्ता होकर 50,853 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 4 जुलाई को ये 52,339 रुपए पर था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2450,853
2350,649
2246,581
1838,140

इस हफ्ते चांदी की कीमत में डेढ़ हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 58,013 रुपए पर थी जो अब 56,427 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,586 रुपए कम हुई है।सरकार ने सोने पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10.75% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। इंडियन बुलियन गोल्ड एसोसिएशन (IBJA) के सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता के अनुसार इससे आने वाले दिनों में 2500 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो सकती है।एक्‍सपर्ट का मानना है कि इस साल मानसून बेहतर रहा तो सोने की खरीद आने वाले समय में और बढ़ेगी। ग्‍लोबल मार्केट में भी सोने की खपत बढ़ने की उम्‍मीद है, जिसका सीधा असर उसकी कीमतों पर पड़ेगा और घरेलू बाजार में भी सोना महंगा हो जाएगा। चांदी की इंडस्ट्रियल मांग लगातार बढ़ रही है, जो आने वाले समय में इसकी कीमतों में एक बार फिर इजाफा कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *