जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में 2 आतंकी ढेर:

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में 2 आतंकी ढेर:

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में से एक जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी कैसर कोका है। दूसरे आतंकी की शिनाख्त की जा रही है। मारे गए आतंकियों के पास से अमेरिका में बनी एक राइफल (M-4 कार्बाइन), एक पिस्तौल, गोला-बारूद समेत अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। आतंकी कैसर कोका 2018 से इस इलाके में एक्टिव था।

ADGP कश्मीर ने बताया कि सुरक्षाबलों को सुबह इस इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया। आतंकियों को सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए। सोमवार दोपहर तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी थी। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।जम्मू-कश्मीर में इस साल 55 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें 125 आतंकी मारे गए हैं। इस दौरान दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए, जबकि 20 आम नागरिकों की भी मौत हुई। इस साल आतंकियों ने 8 ग्रेनेड हमले किए। पिछले साल यानी 2021 में घाटी में 146 आतंकी मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *