देश में कोरोना एक बार फिर अपना पैर पसारने लगा है। पिछले 24 घंटे में देश में 20,139 नए केस आए, जो 19 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है। आउटब्रेक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 6 महीने बाद देश में कोरोना के नए केस 19 हजार से ज्यादा मिले। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को नए केस में 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को 16,107 संक्रमित मिले थे।
बुधवार को कोरोना से 39 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 16,482 मरीज ठीक हुए। नए केस आने के बाद देश में कुल पॉजिटिविटी रेट 5.10% पर पहुंच गया है।
कोरोना के शुरुआती दौरा से लेकर अब तक देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1 लाख 34 हजार के पार हो गई, मंगलवार को इसका आंकड़ा 1 लाख 30 हजार था। ठीक होने वालों की संख्या 16,064 दर्ज की गई है।देशभर में सबसे ज्यादा मामले और मौतें केरल में हुई हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 3,545 केस दर्ज किए गए हैं और 16 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केस 25,579 हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,761 है और पॉजिटिविटी रेट घटकर 14.56% हो गया है। मंगलवार को केरल में 2,211 मामले आए थे और पॉजिटिविटी रेट 15.69% पाया गया था।
केरल के बाद पश्चिम बंगाल में मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 2,979 केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना से यहां 4 लोगों की जान गई है। राज्य में एक्टिव केस बढ़कर 27,496 हो गए हैं। एक दिन पहले 25,880 थे। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1359 है और पॉजिटिविटी रेट 18.59% दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां में 2,659 मामले सामने आए थे और 5 लोगों की मौत हुई थी।