25 राज्यों में बारिश से अब तक 218 मौतें:गुजरात में 24 घंटों में 14 की जान गई

25 राज्यों में बारिश से अब तक 218 मौतें:गुजरात में 24 घंटों में 14 की जान गई

महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल समेत देश के 25 राज्यों में बारिश हो रही है। गुजरात में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में अब तक 84 लोग मारे गए हैं। इस तरह बाढ़ और भूस्खलन जैसे हादसों में अब तक 218 लोगों की जान जा चुकी है।

तेलंगाना में बुधवार को रिकॉर्ड 68.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। छत्तीसगढ़ में 35.8 मिमी और महाराष्ट्र में 43 मिमी बारिश हुई। देश में अब तक औसत से 11% अधिक बारिश हो चुकी है।लगातार बारिश की वजह से महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA ) के सदस्य ने बताया कि चंद्रपुर का 60-70% इलाका बाढ़ से प्रभावित है। यहां के 250-300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, भारी बारिश की वजह से गुरुवार को ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। उधर, मुंबई यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को होने वाले परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इनकी नई तारीखों का ऐलान बाद में होगा।

पूरे महाराष्ट्र में बुधवार को औसतन 43 मिमी बारिश हुई। गोंदिया में 15 श्रद्धालु उफनती वैनगंगा नदी के बीच स्थित एक मंदिर में फंस गए थे। उन्हें गुरुवार सुबह निकाल लिया गया। ये लोग गुरु पूर्णिमा पर पूजा करने पहुंचे थे। SDRF की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची थी। उधर,पालघर के वसई में भूस्खलन से पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई। नवसारी जिले के DM ने बताया कि जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से अहमदाबाद- मुंबई नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात में पांच जिले वलसाड, नवसारी, डांग, जूनागढ़, गिरि और सोमनाथ हाई अलर्ट पर हैं। पूरे राज्य में अब तक 31 हजार लोगों सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें से नौ लोगों की मौत डूबने के कारण हुई। इस तरह अब तक 83 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को सुबह छह बजे से 10 बजे के बीच चार घंटे में जूनागढ़, गिर सोमनाथ, डांग और अमरेली में 47 मिमी से 88 मिमी के बीच बारिश हुई। वलसाड और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से ओरंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।यहां बारिश का दौर लगातार जारी है। बांसवाड़ा, झालावाड़, भीलवाड़ा, अलवर में तेज बरसात हुई। प्रदेश के कई जिलों में सीजन की सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। बांसवाड़ा, झालावाड़ में तो 5 इंच तक पानी बरसा। मौसम विभाग ने सिरोही और उदयपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर जयपुर शहर, सिरोही और उदयपुर में बादल जमकर बरसे।सिरोही और उदयपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आज चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ और राजसमंद में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। 15 जुलाई को अजमेर, भीलवाड़ा, बांरा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, झालावाड़, जयपुर, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर के साथ पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर जिलों में भी बारिश की आशंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *