भारत में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 12,430 नए मामले सामने आए, जबकि 20 मरीजों की मौत हो गई। अच्छी बात यह है कि 12,956 लोग कोरोना से स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 546 कम हो गई। फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 42 हजार 252 है। रविवार को देश में कोरोना के 13,299 नए मामले सामने आए, जबकि 19 मरीजों की मौत हुई थी।राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में बढ़ता कोरोना लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। बीते दिन बंगाल में कोरोना के 1,449 नए केस मिले, जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 1,111 नए मामले सामने आए, गनीमत यह रही कि किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। तमिलनाडु में 2,223 नए केस मिले, दिल्ली में 378 मरीज मिले और 2 मरीजों की मौत हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश में 240 कोरोना केस सामने आए।