श्रीलंका के हालात:नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के शपथ ग्रहण में बिजली गुल

श्रीलंका के हालात:नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के शपथ ग्रहण में बिजली गुल

रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। गुरुवार को कोलंबो में उन्होंने शपथ ग्रहण की। प्रोग्राम का सरकारी टीवी पर लाइव टेलिकास्ट किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। इसकी वजह से यह सीधा प्रसारण भी कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

विक्रमसिंघे बुधवार तक प्रधानमंत्री थे। इसी दिन संसद में नए राष्ट्रपति के लिए वोटिंग हुई। 73 साल के रानिल 6 बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। 225 सदस्यीय श्रीलंकाई संसद में विक्रमसिंघे को 134, जबकि उनके खिलाफ खड़े दुलस अल्हाप्परूमा को 82 वोट हासिल हुए थे। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने शपथ ग्रहण की।

विक्रमसिंघे गुरुवार सुबह करीब 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह के लिए संसद भवन पहुंचे। इस दौरान पार्लियामेंट के तमाम सदस्य और स्टाफ मौजूद था। प्रोग्राम का लाइव टेलिकास्ट किया जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई और इसकी वजह से सरकारी टीवी और दूसरे चैनलों पर लाइव टेलिकास्ट रुक गया।

अमूमन 2 मिनट में जेनरेटर्स ऑटोमैटिकली ऑन हो जाते हैं, लेकिन इस बार मामला इतना बिगड़ा कि 10 मिनट तक ये जेनरेटर्स भी शुरू नहीं किए जा सके। एक अफसर ने कहा- हम मामले की जांच कर रहे हैं। यह एक तरह से आपराधिक लापरवाही का मामला है।श्रीलंकाई संसद की सिक्योरिटी का जिम्मा सर्जेंट एट आर्म्स यूनिट के पास है। हकीकत में यह सेना की ही एक यूनिट है जो वीवीआईपी और संसद समेत देश के तमाम अहम संस्थानों को सुरक्षा देती है।
इसके इंचार्ज नरेंद्र फर्नांडो ने कहा- यह बात सही है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लाइव टेलिकास्ट रुक गया था, लेकिन इसकी वजह पावर फेल्योर या पावर कट नहीं था। यहां जैसे ही बिजली जाती है, वैसे ही ऑटोमैटिक जेनेरेटर्स ऑन हो जाते हैं। टेलिकास्ट बंद होने की वजह कोई टेक्निकल रही होगी। हम इसकी जांच करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *