दुर्ग में फिर डराने लगा कोरोना:24 घंटे में 2 की मौत, 101 नए संक्रमित मिले

दुर्ग में फिर डराने लगा कोरोना:24 घंटे में 2 की मौत, 101 नए संक्रमित मिले

दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को यहां 101 नए संक्रमित मिलने के साथ ही 2 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इन मौतों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। सीएमएचओ ने सैंपलिंग के साथ-साथ वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

सीएमएचओ दुर्ग डॉ. जेपी मेश्राम ने बताया कि 21 जुलाई को आई कोविड रिपोर्ट के मुताबिक दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें पहला व्यक्ति 90 साल है। वह प्रगति नगर रिसाली भिलाई क्षेत्र का रहने वाला था। उसे 20 जुलाई को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उसे हिचकी और चक्कर आने की शिकायत थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद जब उसका कोरोना टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 21 जुलाई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरा व्यक्ति 60 साल का था। वह पुरेना भिलाई तीन का रहने वाला था। उसे 19 जुलाई को सिर में दर्द व सांस लेने में तकलीफ थी। परिजनों ने उसे अमित मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 21 जुलाई को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।गुरुवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक रायपुर में सबसे अधिक 102 और दुर्ग में 101 कोरोना संक्रमित नए मिले हैं। भले ही रायपुर में अधिक संक्रमण हो, लेकिन पिछले एक हफ्ते के रिकार्ड को देखें तो दुर्ग में काफी अधिक संक्रमण बढ़ा है। यहां की पॉजीटिविटी दर की बात करें यह 7 फीसदी से अधिक है। दुर्ग में मिले नए मरीजों के बाद यहां एक्टिव मरीज की संख्या बढ़कर 588 पहुंच गई हैं। वहीं दो डेथ के बाद अब तक 1899 लोग कोरोना से मर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *