देश के 9 राज्यों में कोरोना का खतरा बढ़ा:बीते 24 घंटे में 21,880 संक्रमित मिले

देश के 9 राज्यों में कोरोना का खतरा बढ़ा:बीते 24 घंटे में 21,880 संक्रमित मिले

देश के 9 राज्यों केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 21,880 नए केस आए और 21,219 मरीज ठीक हुए। इस दौरान 60 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या 1,49,482 पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को देश में 21,566 नए केस मिले थे।

भारत का COVID टीकाकरण कवरेज 201.30 करोड़ से अधिक भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज 201.30 करोड़ से अधिक हो गया है। इसमें 92.85 करोड़ सेकंड डोज और 6.63 करोड़ प्री-कॉशन डोज शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल 37,06,997 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा ऐसे राज्य हैं जहां 24 घंटे में नए केस एक हजार से ज्यादा रिकॉर्ड किए गए। अकेले बंगाल में बीते 24 घंटे में 2,486 नए केस आए, 6 संक्रमितों की मौत हो गई। यहां सबसे ज्यादा 27,755 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। नए केस के मामले में अभी बंगाल टॉप पर आ गया है। इससे पहले केरल और महाराष्ट्र टॉप पर थे।

देश के छह राज्य ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। इन राज्यों में असम, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय और बंगाल शामिल हैं। असम में पॉजिटिविटी रेट- 10.83%, सिक्किम में 13.23%, नागालैंड में 10.38%, मेघालय में 16.71%, हिमाचल में 12.94% और बंगाल में 16.24% रिकॉर्ड की गई। बंगाल को छोड़कर बाकी पांच राज्यों में भले ही पॉजिटिविट रेट 10 फीसदी से ज्यादा हो, लेकिन यहां रोजाना केस एक हजार से नीचे है।

महाराष्ट्र अभी भी कोरोना हॉट-स्पॉट बना हुआ है। यहां डेली केसेस 2 हजार से ऊपर आ रहे हैं। गुरुवार को राज्य में 2,289 नए केस आए, 2,400 मरीज ठीक हुए और 6 संक्रमितों की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 5.04% है। यानी 100 में से 5 मरीज संक्रमित पाए गए। महाराष्ट्र में 14,519 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।

इधर, तमिलनाडु में भी कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को यहां 2,093 मरीज पॉजिटिव पाए गए, 2,290 मरीज ठीक हुए। हालांकि मौत केवल 1 मरीज की हुई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 6.04% रिकॉर्ड की गई। कोरोना के शुरुआती दौर से लेकर अब तक यहां 35 लाख से ज्यादा केस मिले, जबकि 34 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं, 16,504 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां अब तक 38,031 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *