मानसून सत्र का 11वां दिन:

मानसून सत्र का 11वां दिन:

लोकसभा में महंगाई पर चर्चा शुरू हो गई है। इस दौरान टीएमसी की महिला सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पहले कच्चा बैगन दिखाया और फिर उसे काट कर खा लिया। गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि रसोई गैस इतनी महंगी है कि कच्ची सब्जियां खाने का सहारा लेना पड़ेगा। एक महीने में चार बार गैस के दाम बढ़े हैं। क्या सरकार चाहती है कि हम कच्ची सब्जी खाएं।सोमवार शाम 7 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महंगाई पर चर्चा का जवाब देंगी। इससे पहले लोकसभा में विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त कर दिया गया। साथ ही स्पीकर ओम बिड़ला ने सांसदों को चेतावनी दी कि अब सदन में तख्तियां लहराईं तो सख्त एक्शन होगा। राज्यसभा में भारतीय अंटार्कटिक बिल, 2022 पारित हो गया है। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही को मंगलवार 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

मानसून सत्र का 11वां दिन हंगामेदार रहा। सोमवार को दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही समय बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। लोकसभा की कार्यवाही दोबारा दोपहर 12 बजे शुरू हुई। इसके बाद निलंबित सांसदों की बहाली को लेकर हंगामा हुआ और लोकसभा को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

राज्यसभा में भी ED की कार्रवाई को लेकर हंगामा और नारेबाजी की गई। इसके बाद राज्यसभा को भी 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस के सांसद शिवसेना सांसद संजय राउत की ED की ओर से गिरफ्तारी, सरकार के केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और मौजूदा सत्र से अपने चार लोकसभा सांसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर हंगामा किया।BJP सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि कोरोना के बाद दुनिया की हालत खराब है, लेकिन पीएम मोदी ने देश को अच्छे से संभाला है। अगर हम श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और सिंगापुर को देखें, तो हर जगह मंहगाई बढ़ रही है और नौकरियां जा रही हैं। ऐसे में पीएम 80 करोड़ गरीबों को ‘फ्री का खाना’ दे रहे हैं, तो क्या प्रधानमंत्री को बधाई नहीं देनी चाहिए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *