यात्रियों को नहीं मिल रही राहत:

यात्रियों को नहीं मिल रही राहत:

रेलवे ने रविवार को 28 ट्रेनें कैंसिल की थी, सोमवार को ट्रेनों की लेट-लतीफी ने परेशान कर दिया। रायपुर से गुजरने आठ ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। छपरा से चलकर दुर्ग आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 8 घंटे 18 मिनट की देरी से पहुंची। हावड़ा- मुंबई, हैदराबाद- रक्सेल एक्सप्रेस, हटिया निजामुद्दीन दुर्ग एक्सप्रेस भी 3 से एक घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन के लेट होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि पटरियों की मरम्मत की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

जानिए आज कितनी ट्रेनें रहेंगी रद्द : दुर्ग-गोंदिया स्पेशल, गोंदिया-दुर्ग स्पेशल, गोंदिया-इतवारी मेमू, इतवारी-गोंदिया मेमू, रायपुर-इतवारी स्पेशल पैसेंजर, कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस, इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस, बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन समता एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इतवारी रींवा एक्सप्रेस, 02 और 03 अगस्त को इतवारी-रायपुर स्पेशल पैसेंजर, इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *