4 बांध 81% भरे, गंगरेल में सिंचाई के लिए 25 टीएमसी पानी

4 बांध 81% भरे, गंगरेल में सिंचाई के लिए 25 टीएमसी पानी

जिले में 19 जून को मानसून ने दस्तक दी। इसके बाद जुलाई में खूब बारिश हुई। 2 बार भारी बारिश भी हुई। इस कारण गंगरेल सहित 3 सहायक बांध मुरूमसिल्ली, सोंढूर व दुधावा में रिकॉर्ड साढ़े 32 टीएमसी पानी आया। सभी बांध अभी 81% भरे हैं। खास बात यह कि 32.150 टीएमसी क्षमता के अकेले गंगरेल बांध में 31.151 टीएमसी (96.30%) पानी है। इस वजह से खरीफ फसल सींचने 25.78 टीएमसी पानी उपलब्ध है। गंगरेल में 6 हजार क्यूसेक आवक हो रही। इसलिए बांध से इतना पानी 4 गेट खोलकर रुद्री बैराज के लिए छोड़ा जा रहा है।

बांधों में जलभराव व अन्य बिंदुओं पर सोमवार को जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टर ने ली। इसमें विधायक रंजना साहू भी मौजूद थीं। देर-शाम को मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीसी के जरिए बांधों की रिपोर्टिंग ली। कलेक्टर पीएस एल्मा को जरूरी निर्देश दिए।

बांधक्षमताजलभरावआवकजावकप्रतिशत
गंगरेल32.15031.1 516000600096.30%
मुरुमसिल्ली5.8393.8604510065 %
दुधावा10.1925.835 3940056%
सोंढूर6.9954.9393240067%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *