IB ने दिल्ली पुलिस को किया अलर्ट:15 अगस्त को लश्कर-जैश रच रहे आतंकी हमले की साजिश

IB ने दिल्ली पुलिस को किया अलर्ट:15 अगस्त को लश्कर-जैश रच रहे आतंकी हमले की साजिश

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 15 अगस्त को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। दिल्ली पुलिस को 10 पन्ने की रिपोर्ट सौंपी गई है, जिसमें स्वतंत्रता दिवस के दिन आतंकी हमला होने की आशंका जताई गई है।

IB ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन किसी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISIS ने दोनों आंतकी संगठनों के नेताओं को हमला करने के निर्देश दिए हैं

IB का कहना है कि 15 अगस्त के दिन हमले के लिए आतकंवादी UAV यानि मानव रहित हवाई वाहन और पैराग्लाइडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए BSF को अलर्ट रहने को कहा गया है।

रिपोर्ट में दिल्ली की उन जगहों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया है, जहां सबसे ज्यादा रोहिंग्या रहते हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को कट्टरपंथी समूहों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आईबी ने अपनी रिपोर्ट में हाल ही में हुई जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या और उदयपुर, अमरावती की घटनाओं का जिक्र किया गया है। दिल्ली पुलिस को भीड़भाड़ वाली जगहों पर अलर्ट रहने को कहा गया है। लाल किले के आस-पास कड़ी सुरक्षा रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। लाल किले में आम लोगों की एंट्री पर ज्यादा सख्ती बरतने की बात कही गई है।

इसके साथ ही आईबी ने पुलिस को टिफिन बम, चिपचिपे बम के खतरे से निपटने के निर्देश दिए हैं।

इस साल देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। केंद्र सरकार ने 15 दिवसीय कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को संबोधित करेंगे। ऐसे में इस साल का स्वतंत्रता दिवस खास होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *