‘फहर फहर फहरावय तिरंगा’..CM ने किया VIDEO लॉन्च:हमर तिरंगा अभियान की शुरुआत;

‘फहर फहर फहरावय तिरंगा’..CM ने किया VIDEO लॉन्च:हमर तिरंगा अभियान की शुरुआत;

शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिविल लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में दो वीडियो सॉग्स को लॉन्च किया। इसके साथ हमर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई है। जनसंपर्क विभाग ने वीडियो को तैयार किया है। लोग इन वीडियो में तिरंगे झंडे के साथ नजर आ रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान ये वीडियो लोगों में राष्ट्र प्रेम का भाव पैदा करें इस मकसद से वीडियो बनाये गए हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सप्ताह के तहत छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान के दौरान पूरे राज्य में गांव- गांव, शहर शहर और घर-घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोग उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। जिनके संघर्षों और बलिदानों से देश आजाद हुआ।CM बघेल ने आगे कहा हम छत्तीसगढ़ के लोग इस अभियान के माध्यम से अपने राष्ट्रीय एकजुटता पर भी गर्व को व्यक्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग ने इस अभियान के उद्देश्य और संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए वीडियो फिल्म तैयार किया है। आज मैंने उस वीडियो फिल्म को लॉन्च किया। मैं अपील करता हूं इस अभियान के दौरान शासकीय, अशासकीय, संस्थाओं को दुकानों को इमारतों घरों में राष्ट्रीय ध्वज और अवश्य फहराएं जय हिंद.. जय छत्तीसगढ़।

लॉन्च किए गए दो वीडियो में से पहला वीडियो जवाहरलाल नेहरू के भाषण से शुरू होता है। जो उन्होंने देश की आजादी के मौके पर दिया था। नेहरू इस वीडियो में तिरंगा ध्वज फहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो के अगले भाग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तिरंगे के साथ दिखते हैं। फहर फहर फ़हरावय तिरंगा, आजाद तिरंगा छत्तीसगढ़ी गाना इसमें शामिल किया गया है। गलियों में तिरंगा लेकर दौड़ते बच्चे नजर आ रहे हैं और लोग तिरंगे को सैल्यूट कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के पर्यटन स्थल और प्रमुख शहरों को भी इस वीडियो में दिखाया गया है। दूसरा वीडियो हिंदी में बनाया गया है। हमर तिरंगा थीम पर इस वीडियो को तैयार किया गया है। इस वीडियो सॉन्ग मैं बलिदानी सेनानियों के त्याग को याद किया गया है, जो आजादी के संघर्ष में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *