सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका:22 अगस्त से इसमें लगा सकेंगे पैसा

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका:22 अगस्त से इसमें लगा सकेंगे पैसा

सरकार आपको एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 की दूसरी सीरीज सोमवार यानी 22 अगस्त से खुल रही है। इसमें 26 अगस्त तक निवेश का मौका मिलेगा। इस बार सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5,197 रुपए प्रति ग्राम का भाव तय किया है। ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको 1 ग्राम सोने के लिए 5,147 रुपए देने होंगे।सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में आप 24 कैरेट शुद्ध सोने में निवेश करते हैं। इसमें अगर आप 5,147 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से 10 ग्राम में निवेश करते हैं तो आपको 51,470 रुपए चुकाने होंगे। वहीं अगर अभी सर्राफा बाजार में सोने की बात करें तो ये 51,802 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। यानी बाजार के मुकाबले आपको सस्ते में सोने में निवेश का मौका मिल रहा है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में आप 24 कैरेट शुद्ध सोने में निवेश करते हैं। इसमें अगर आप 5,147 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से 10 ग्राम में निवेश करते हैं तो आपको 51,470 रुपए चुकाने होंगे। वहीं अगर अभी सर्राफा बाजार में सोने की बात करें तो ये 51,802 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। यानी बाजार के मुकाबले आपको सस्ते में सोने में निवेश का मौका मिल रहा है।सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में शुद्धता की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मुताबिक गोल्ड बॉन्ड की कीमत इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा प्रकाशित 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत से लिंक होती है। इसके साथ ही इसे डीमैट के रूप में रखा जा सकता है, जो काफी सुरक्षित है और उस पर कोई खर्च भी नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *