सोमालिया में मुंबई जैसा आतंकी हमला:आतंकियों ने हयात होटल में घुसकर फायरिंग की, 8 लोगों की मौत

सोमालिया में मुंबई जैसा आतंकी हमला:आतंकियों ने हयात होटल में घुसकर फायरिंग की, 8 लोगों की मौत

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शुक्रवार की देर रात आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने हयात होटल में घुसकर फायरिंग की, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है और 9 घायल हो गए। खबर है कि पहले हयात होटल के बाहर खड़ी 2 कारों में ब्लास्ट हुए। इसके बाद आतंकी होटल में घुसे और लोगों के बीच फायरिंग शुरू कर दी।

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, होटल में सिक्योरिटी फोर्स और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। हमले में मोगादिशु के खुफिया प्रमुख मुहीदीन मोहम्मद घायल हुए हैं। फिलहाल 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस्लामी आतंकवादी समूह अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है।26 नवंबर 2008 में भारत के मुंबई में भी ऐसा ही हमला हुआ था। आतंकियों ने ताज होटल में घुसकर फायरिंग और ब्लास्ट किए थे। इस हमले में 9 हमलावरों समेत करीब 180 लोगों की मौत हो गई थी। यहां 10 आतंकी बैग में 10 एके-47, 10 पिस्टल, 80 ग्रेनेड, 2 हजार गोलियां, 24 मैगजीन, 10 मोबाइल फोन, विस्फोटक और टाइमर्स लेकर घुसे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *