दिल्ली CM बोले- सरकार गिराने के लिए भाजपा 800 करोड़ खर्च करने की तैयारी में है

दिल्ली CM बोले- सरकार गिराने के लिए भाजपा 800 करोड़ खर्च करने की तैयारी में है

दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस’ के मुद्दे पर गुरुवार को भी सियासी बवाल जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 9 विधायक नहीं पहुंचे। हालांकि सिसोदिया को लेकर पार्टी ने कहा कि वे हिमाचल दौरे पर गए हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक कुछ विधायकों से पार्टी हाईकमान का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

मीटिंग के बाद केजरीवाल राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- भाजपा हमारे 40 विधायकों को खरीदना चाह रही है। सभी विधायकों को 20-20 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा है। भाजपा 800 करोड़ रुपए खर्च कर दिल्ली सरकार गिराना चाहती है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में AAP के पास 62 और भाजपा के पास 8 सीटें हैं।शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने मनीष सिसोदिया का पुतला भी जलाया। वहीं ‘गली-गली में शोर है, सिसोदिया चोर है’ के पोस्टर भी लगाए।बुधवार को AAP नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन लोटस को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को भाजपा ने ऑफर दिया। ऑफर यह था कि AAP छोड़ने पर 20 करोड़ देंगे और दूसरों को साथ लाए तो 25 करोड़।संजय सिंह ने कहा- हमारे विधायक संजीव झा, सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और एक अन्य विधायक को भाजपा ने पार्टी छोड़ने के बदले 20 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया है। संजय सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमनाथ भारती भी थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने मुझे कहा कि AAP के 20 और विधायक हमारे संपर्क में हैं।आबकारी नीति को लेकर दिल्ली में पहली बार 19 अगस्त को मनीष सिसोदिया के घर पर CBI ने छापेमारी की थी। यह छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली थी, जिसके बाद CBI ने इस मामले में PMLA कानून के तहत केस दर्ज कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *