BJP से निलंबित विधायक टी राजा फिर गिरफ्तार

BJP से निलंबित विधायक टी राजा फिर गिरफ्तार

पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को गुरुवार को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले उन्हें 23 अगस्त को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि शाम को लोकल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलंगाना पुलिस ने राजा सिंह को 41 (ए) सीआरपीसी के तहत दो अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया है। ये मामले फरवरी और अप्रैल 2022 में दर्ज किए गए थे।

वहीं, हैदराबाद पुलिस ने बताया कि भाजपा विधायक राजा को पीडी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। रिकॉर्ड बताते हैं कि उनके खिलाफ दर्ज 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल हैं। मंगलहाट पुलिस ने बताया कि राजा को चेरियापल्ली सेंट्रल जेल भेजा जा सकता है।

दूसरी तरफ सर तन से जुदा नारेबाजी मामले में इनफ्लुएंसर सैयद अब्दुहु कशफ को गिरफ्तारी के एक घंटे बाद ही बेल मिल गई। उसे गुरुवार गिरफ्तार किया गया था।गुरुवार को गिरफ्तार होने से पहले राजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें कहा- मुझे आज या कल गिरफ्तार किया जा सकता है। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर कोई मेरे देश, मेरे धर्म को बुरा कहेगा तो मैं उसे उसी की भाषा मे जवाब दूंगा, चाहे इसकी सजा जो भी हो अब हिन्दू पीछे हटने वाला नहीं। आशा करता हूं कि इस धर्मयुद्ध में हर हिन्दू मेरा साथ देगा।23 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद राजा को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, लेकिन बाद में ऑर्डर वापस लेते हुए राजा को चेतावनी देते हुए बेल दे दी थी। दूसरी तरफ भाजपा ने राजा को सस्पेंड करते हुए उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया था। जवाब देने के लिए 14 दिन दिए गए हैं।राजा के बयान के बाद 23 अगस्त से हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी राजा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गिरफ्तारी के समय राजा के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए।​​​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *