PM सुरक्षा में पंजाब पुलिस की लापरवाही:SC ने केंद्र को रिपोर्ट सौंपी

PM सुरक्षा में पंजाब पुलिस की लापरवाही:SC ने केंद्र को रिपोर्ट सौंपी

पंजाब में 5 जनवरी को PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक में फिरोजपुर के SSP हरमनदीप हंस ने सही ढंग से कदम नहीं उठाए। उन्होंने PM की सुरक्षा में तैनात केंद्र के अफसरों को सहयोग नहीं किया। SSP को PM के सड़क मार्ग से जाने के बारे में 2 घंटे पहले सूचना दी जा चुकी थी। इसके बावजूद उन्होंने रूट क्लियर नहीं कराया। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में PM सिक्योरिटी चूक पर हुई सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आए।

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बनाई जस्टिस इंदू मल्होत्रा की रिपोर्ट में बताया गया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने PM की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल को बेहतर ट्रेनिंग देने की जरूरत पर जोर दिया। इसके बाद पूरा मामला केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है। वहीं इसको लेकर एक कमेटी बनाने के लिए भी कहा है।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद अब पंजाब पुलिस के कई अफसरों पर गाज गिर सकती है। खास कर उस वक्त फिरोजपुर के SSP और PM सिक्योरिटी का जिम्मा संभालने वाले अफसरों पर कार्रवाई होनी तय है। इस बारे में PM सिक्योरिटी से जुड़े अफसरों से नई कमेटी पूछताछ कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस इंदू मल्होत्रा की जांच रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार यानी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है।जिस वक्त PM की सिक्योरिटी में चूक हुई, पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। चरणजीत चन्नी उस सरकार के CM थे। PM जब फिरोजपुर में रैली में हिस्सा लेने जा रहे थे तो किसानों ने हाइवे ब्लॉक कर दिया। जिस वजह से अचानक PM का काफिला 20 मिनट तक पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक हाईली सेंसिटिव जोन में एक फ्लाईओवर पर फंसा रहा। हालांकि, CM चन्नी ने इसे सुरक्षा चूक मानने से इनकार कर दिया था। चन्नी का कहना था कि PM को कोई खरोंच नहीं आई, तो फिर उनकी जान को खतरा कैसे हो गया?।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *