क्रिप्टो मार्केट में गिरावट जारी:

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट जारी:

क्रिप्टो मार्केट में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। आज, शनिवार को क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बिटकॉइन शाम 4 बजे 5.67% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 16.14 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान इसकी कीमत में 96 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं इथीरियम की बात करें तो बीते 24 घंटों में इसकी कीमत में 9.39% की गिरावट देखी गई है। यह 12,450 रुपए घटकर 1 लाख 20 हजार 195 रुपए पर आ गई है। हालांकि टेदर और USD कॉइन में आज तेजी देखने को मिल रही है।

टेदर और USD कॉइन में आज बढ़त देखने को मिल रही है। टेदर 0.13% की तेजी के साथ 79.97 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं USD कॉइन 0.18% बढ़कर 79.97 रुपए पा ट्रेड रह रहा है।

कॉइन का नामप्राइस (रु. में)24 घंटों में चेंज (रु. में)चेंज (%)
बिटकॉइन16,14,294-96,997-5.67
इथीरियम1,20,195-12,450-9.39
टेदर79.970.100.13
कारडानो35.21-2.75-7.26
USD कॉइन79.970.140.18
रिपल26.79-2.22-7.10
डॉजकॉइन5.11-0.35-6.51
सोलाना2,557-215.95-7.79

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *