नदी में गिरी 20 किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ​​​​​​​​​​​​​:

नदी में गिरी 20 किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ​​​​​​​​​​​​​:

हरदोई में बड़ा हादसा हो गया है। यहां 20 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पुल से 35 फीट नीचे गर्रा नदी में जा गिरी। 14 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। इनमें से 8 लोग तैर कर बाहर निकले हैं। 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया। देर रात ट्रैक्टर चालक मुकेश का शव बरामद किया गया। अभी भी 5 लोगों की NDRF तलाश कर रही है।

किसान पाली निजामपुर पुलिया मंडी से खीरा बेचकर लौट रहे थे। सभी वेगराजपुर के रहने वाले हैं। घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। हादसा ट्रैक्टर के आगे का बायां पहिया निकलने से हुआ है।IG लक्ष्मी सिंह ने बताया, ‘NDRF की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। लाइट की समुचित व्यवस्था है। नदी के दोनों तरफ 15 किलोमीटर की दूरी पर जाल लगाए गए हैं। हम हर हाल में लापता लोगों को खोज निकालेंगे। आसपास के गांव के लोग भी मदद करने के लिए मौके पर मौजूद हैं।” वहीं ट्रैक्टर को क्रेन से निकाल लिया गया है।मौके पर अपने पोतों को ढूंढती अहिल्या ने बताया, उनके दोनों पोते डूब गए हैं। अभी तक किसी की भी जानकारी नहीं मिल पाई है। दोनों सुबह खीरा लेकर साथ ही निकले थे। बड़ा पोता अमित ही घर का खर्चा चलाता था। उसकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। देवेश उससे छोटा है। मौके पर अमित की पत्नी भी मौजूद है। जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। दादी अहिल्या का कहना है अगर मेरे पोते नहीं मिले तो हम लोगों का तो घर ही बर्बाद हो जाएगा।घटना के बाद उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें जल्द ही परिवार के लोगों को ढूंढने का वादा किया। रजनी तिवारी ने बताया, बहुत ज्यादा संख्या में लोग नदी में गिरे हैं। कुछ लोगों को बाहर निकाला गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *