मैत्रीबाग में ‘किशन’ की मौत:जू में 9 साल के बाघ ने दम तोड़ा

मैत्रीबाग में ‘किशन’ की मौत:जू में 9 साल के बाघ ने दम तोड़ा

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित मैत्रीबाग जू में 9 साल के सफेद शेर किशन की मौत हो गई। कैंसर से पीड़ित होने के चलते किशन काफी समय से बीमार चल रहा था। काफी इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। बुधवार शाम जू प्रबंधन ने शेर का अंतिम संस्कार किया।

मैत्रीबाग जू प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, किशन को कैंसर हो गया था। उसका उपचार अंजोरा पशु चिकित्सालय के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ चिकित्सक के मार्ग दर्शन में काफी समय से चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसका कैंसर काफी बढ़ गया था। इससे वह काफी बीमार रहने लगा था। पिछले तीन चार दिनों से वह सही तरीके से खा-पी भी नहीं रहा था।

रविवार को उसने जू के अंदर ही दम तोड़ दिया। जू प्रबंधन ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी कंजरवेटर ऑफ फारेस्ट, डीएफओ और एसडीओ दुर्ग को दी। वह सभी लोग मैत्री बाग पहुंचे। इसके बाद उनकी मौजूदगी में शासकीय चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया और उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *