केन्द्र के पास अटके राज्य के 46 हजार करोड़:

केन्द्र के पास अटके राज्य के 46 हजार करोड़:

केन्द्र सरकार के पास छत्तीसगढ़ के 46 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया है। इन पैसों की मांग के लिए राज्य सरकार की ओर से कई बार केन्द्र सरकार को चिट्‌ठी भेजी जा चुकी है लेकिन अभी तक यह राशि जारी नहीं की गई है।

भास्कर ने पड़ताल की तो पता चला कि विभिन्न मदों तथा टैक्स से मिलने वाली राशि का बड़ा हिस्सा जिस पर राज्य सरकार का हक है, उसे केन्द्र सरकार ने दबा रखा है। इसमें कोयला व अन्य खनिजों से मिलने वाली लेवी की ही 4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि है।

इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना के 17 हजार करोड़ रुपए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स में राज्य को 13 हजार करोड़ रुपए से कम मिले हैं। इसी तरह मनरेगा तथा 14 वें वित्त के 300-300 करोड़ रुपए भी केंद्र स्तर पर ही रूके पड़े हैं।

  • 10 से अिधक बार लिखे जा चुके हैं पत्र
  • 11 हजार 828 करोड़ रुपए नक्सल मोर्चे के नहीं मिले
  • 13 हजार करोड़ रुपए टैक्स में कम मिलेकर्मचारियों के महंगाई भत्ते और एचआरए देने में बाधा।
  • भवन निर्माण तथा अन्य सुविधाएं विकसित करने में बाधा।
  • धान खरीदी के लिए कर्ज लेना पड़ता है
  • मृूलभूत सुविधाओं के विकास पर असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *