बाइडेन ने ट्रम्प को बताया डेमोक्रेसी के लिए खतरा:US प्रेसिडेंट बोले- ट्रम्प लोकतंत्र के दुश्मन हैं

बाइडेन ने ट्रम्प को बताया डेमोक्रेसी के लिए खतरा:US प्रेसिडेंट बोले- ट्रम्प लोकतंत्र के दुश्मन हैं

अमेरिका में 8 नवंबर में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन के पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रम्प पर हमला बोला है। बाइडेन ने कहा कि ट्रम्प और उनकी रिपब्लिकन पार्टी देश के लिए खतरा हैं।

बाइडेन ने कहा- ट्रम्प और उनके समर्थक अमेरिकी डेमोक्रेसी के दुश्मन हैं। उनके रहते देश में लोकतंत्र की गारंटी नहीं है। वो देश को पीछे ले जाना चाहते हैं। वे एक ऐसा अमेरिका बनाना चाहते हैं, जहां लोगों के पास न तो निजता का अधिकार होगा और न ही किसी अन्य तरह का कोई अधिकार होगा।फिलाडेल्फिया के पेनसिल्वेनिया में एक स्पीच के दौरान जो बाइडेन ने कहा- लंबे समय से हमने खुद को आश्वस्त किया है कि अमेरिकी लोकतंत्र की गारंटी है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने ट्रम्प की ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ विचारधारा का सपोर्ट करने वालों की भी निंदा की। उन्होंने कहा- समानता और लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। हमें आवाज उठानी होगी। लोकतंत्र को बचाना होगा।बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में पॉलिटिकल वायलेंस की जगह नहीं है। उनका इशारा पिछले साल हुई कैपिटल हिंसा की तरफ था। अमेरिका में 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने हमला कर दिया था। वे ट्रम्प की हार से नाराज थे। इसे राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश माना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *