हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन यानी आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार फ्लैट बंद हुए। सेंसेक्स 36 अंक की बढ़त के साथ 58,803 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 16 अंक की गिरावट के साथ 17,526 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में सिर्फ 11 शेयरों में तेजी रही। वहीं 19 शेयरों में गिरावट दिखी।
वहीं दूसरी ओर सोने-चांदी में तेजी दिखी। आज 24 कैरेट सोना 50,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये आज 52,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 26 पैसे कमजोर हुआ है।