मुंबई में गृहमंत्री शाह की सुरक्षा में चूक:

मुंबई में गृहमंत्री शाह की सुरक्षा में चूक:

मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे 2-3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध का नाम हेमंत पवार है, जो महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का PA बताया।32 साल के हेमंत ने गृह मंत्रालय का बैंड पहन रखा था। जिसकी बदौलत वह कई घंटों तक गृहमंत्री के आस-पास घूमता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संदिग्ध व्यक्ति राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी ब्लेजर पहन कर घूमता हुआ नजर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *