‘भारत जोड़ो यात्रा’ से घबराई BJP’:CM भूपेश बोले डर ऐसा कि 500 जगह ED, IT और CBI के छापे

‘भारत जोड़ो यात्रा’ से घबराई BJP’:CM भूपेश बोले डर ऐसा कि 500 जगह ED, IT और CBI के छापे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के बहाने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से वे लोग घबरा गए हैं। यह सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं है। प्रजातंत्र है चुनाव होते रहेंगे, लेकिन सामाजिक समरसता और आपसी भाई-चारा सभी धर्मों के बीच सद्भाव जब तक नहीं होगा, देश आगे नहीं बढ़ेगा। जब-जब समाज में इस तरह का जहर घोला गया, तब-तब देश पीछे गया है। भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने के बाद CM गुरुवार की शाम कन्याकुमारी से निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे।

यहां हेलीपेड पर मीडिया से चर्चा में करते हुए CM बघेल ने कहा कि, जहां स्व. राजीव गांधी की शहादत हुई, जिस आतंक और हिंसा के कारण उन्होंने (राहुल गांधी) अपने पिता को खोया। वहां से देश में घृणा, आतंक के खिलाफ कन्याकुमारी के समुद्र के संगम स्थल से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई है। भारत देश संत महात्माओं बुद्ध, गुरु नानक, कबीर का है, जिसमें एकता, भाईचारा, शांति प्रेम और सद्भाव की बातें संत महात्माओं ने कही है। कांग्रेस इसी परंपरा को लेकर चल रही है।CM बघेल ने कहा कि आज मूल समस्या आम जनता की है। बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, किसानों को उनके मेहनत का दाम मिले, जवानों को काम मिले। इन मुद्दों के साथ ही समाज में जो घृणा और हिंसा फैलाया जा रहा है उसके खिलाफ में यह पदयात्रा की जा रही है। इस यात्रा से देश में जबरदस्त परिवर्तन आएगा और इससे समाज जुड़ेगा। यही वजह है कि यात्रा से भाजपा में जबरदस्त खलबली मची हुई है। रथ यात्रा, हिंसा और घृणा की राजनीति करने वालों को इस यात्रा से करारी चोट पहुंच रही है।मुख्यमंत्री बघेल ने IT की छापेमारी को लेकर कहा कि मैंने पहले ही कहा था जल्द ही IT, ED का छापा पड़ने वाला है। ये लोग लगातार लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हुए हैं। उनके खिलाफ़ कोई भी खड़ा होगा या फिर सहयोग देगा वहां इस प्रकार के हथकंडे अपनाएंगे। पदयात्रा शुरू होते ही पूरे देश में 500 जगहों पर छापे पड़े। ED, IT, CBI सब के रेड पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *