छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की रहने वाली ज्योति कैवर्त के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करने का ऐलान किया है। उन्होंने इसके निर्देश स्वास्थ्य विभाग के सचिव को दिए हैं। दरअसल मरवाही विधानसभा क्षेत्र के सिवनी की रहने वाली ज्योति कैवर्त 80 प्रतिशत तक दिव्यांग है। उसे रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी है।
ज्योति कैवर्त की हड्डियां टेढ़ी हैं, जिसके कारण वो बिना सहारे के बिल्कुल भी चल-फिर नहीं पाती। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही है, जिसमें 8 लाख रुपए लगने हैं, जबकि ज्योति के पिता शंकर कैवर्त ठेला लगाकर किसी तरह परिवार का पेट पालते हैं। वे जो भी कमाते हैं, उसमें से अधिकतर राशि बेटी की दवाओं में ही खर्च हो जाते हैं।