अडाणी ने पूरा किया अंबुजा और ACC का अधिग्रहण:

अडाणी ने पूरा किया अंबुजा और ACC का अधिग्रहण:

एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडाणी ने सीमेंट कंपनी अंबुजा और ACC का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। गौतम अडाणी के बड़े बेटे करण अडाणी सीमेंट कारोबार की कमान संभालेंगे। अडाणी ग्रुप ने शुक्रवार (16 सितंबर) को अंबुजा और ACC सीमेंट का 6.5 अरब डॉलर यानी 51.79 हजार करोड़ में यह टेकओवर किया है।

इस टेकओवर के साथ ही अडानी ग्रुप देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट मैन्युफैक्चरर बन गया है। सीमेंट प्रोडक्शन के मामले में आदित्य बिड़ला ग्रुप का अल्ट्राटेक सीमेंट पहले नंबर पर है। सूत्रों के मुताबिक, गौतम अडाणी अंबुजा सीमेंट के चेयरमैन बने हैं। वहीं 35 साल के करण अडाणी को इसका नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा करण को ACC का चेयरमैन और नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी नियुक्त किया गया है। बता दें कि करण फिलहाल अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के CEO हैं। अडाणी ग्रुप की ये डील भारत के इंफ्रा और मटेरियल्स स्पेस में सबसे बड़ा अधिग्रहण है।रेगुलेटरी अप्रूवल के बाद ये डील पूरी हुई है। अंबुजा सीमेंट के लिए ओपन ऑफर प्राइस 385 रुपए प्रति शेयर और ACC के लिए ये 2300 रुपए प्रति शेयर था। होलसिम की अंबुजा सीमेंट, ACC में स्टेक और ओपन ऑफर कंसीडरेशन की वैल्यू 6.5 अरब डॉलर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *