प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्‍मदिन:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्‍मदिन:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। मोदी 72 साल के हो गए हैं। दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान समेत देशभर में भाजपा PM मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत धूमधाम से मनाएगी।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक अलग-अलग प्रोग्राम तय किए हैं। नड्डा के साफ निर्देश हैं कि सेवा पखवाड़ा प्रोग्राम में सभी सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्त्ता क्रिएटिव प्रोग्राम्स में शामिल होंगे। राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है।

PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले प्रोग्राम को 3 भागों में बांटा गया है। पहला- सेवा का कार्यक्रम और ब्लड डोनेशन कैम्प, दूसरा- फ्री हेल्थ चेक अप, तीसरा- दिव्यांगों को उपकरण देने और वैक्सीनेशन में हेल्प।BJP की तमिलनाडु इकाई PM मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को गिफ्ट के तौरे पर सोने के सिक्के बांटेगी। इसके लिए भाजपा ने आरएसआरएम अस्पताल चेन्नई को चुना है। इस अस्पताल में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को एक सोने का सिक्का गिफ्ट में दिया जाएगा। नवजातों को दिए जाने वाले हर सिक्के का वजन 2 ग्राम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *