राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव:CM के प्रस्ताव पर PCC प्रतिनिधियों की मुहर;

राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव:CM के प्रस्ताव पर PCC प्रतिनिधियों की मुहर;

छत्तीसगढ़ की प्रदेश कांग्रेस कमेटी-PCC के प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। इसके साथ ही PCC ने कांग्रेस के भावी अध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और AICC में प्रतिनिधि नियुक्त करने का अधिकार भी सौंप दिया है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में हुई बैठक में दोनों ही प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए हैं।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर फिर से राहुल जी आरुढ़ हों इसके लिए मैंने प्रस्ताव किया। मोहन मरकाम जी ने, टीएस सिंहदेव जी ने, डॉ. चरणदास महंत जी ने, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम जी ने, डॉ. शिव डहरिया जी ने इसका समर्थन किया है। मोहन मरकाम जी ने AICC डेलीगेट का, प्रदेश अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के गठन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को अधिकृत करने का प्रस्ताव पेश किया। इसका समर्थन मैंने, टीएस सिंहदेव जी ने और अन्य साथियों ने किया। दोनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *