सेंसेक्स 1021 अंक लुढ़ककर 58,099 पर बंद

सेंसेक्स 1021 अंक लुढ़ककर 58,099 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार (23 सितंबर) को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1021 अंक की गिरावट के साथ 58,099 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 302 अंक गिरकर 17,327 के स्तर पर आ गया। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट रही।सबसे ज्यादा गिरावट सरकार बैंकों के स्टॉक में दिखी। पीएनबी और कैनरा बैंक के स्टॉक 5% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, BSE में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 276.6 लाख करोड़ रुपए हो गया। यानी निवेशकों को तीन दिनों में 6.8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ‘सेंट्रेल बैंकों की एग्रेसिव मॉनेटरी पॉलिसी से ग्लोबल ग्रोथ इंजन मंदी की स्थिति में हैं। हालांकि, भारत वर्तमान में क्रेडिट ग्रोथ और टैक्स कलेक्शन में तेजी के साथ बेहतर स्थिति में है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे थोड़ी स्थिरता आने तक इंतजार करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *