यूक्रेन के 4 हिस्सों में जनमत संग्रह:रूस की पहल पर 27 सितंबर तक चलेगा मतदान;

यूक्रेन के 4 हिस्सों में जनमत संग्रह:रूस की पहल पर 27 सितंबर तक चलेगा मतदान;

यूक्रेन के 4 हिस्सों- डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जपोरिजिया को औपचारिक रूप से अपना हिस्सा बनाने के लिए रूस की ओर से यहां वोटिंग शुरू हो गई है। यानी यहां रहने वाले लोग तय करेंगे कि वे रूस में शामिल होने चाहते हैं या नहीं। वोटिंग 5 दिन यानी 27 सितंबर तक चलेगी।

पुतिन ने रूस के कंट्रोल वाले पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन के इन चार हिस्सों में जनमत संग्रह का ऐलान किया था। यहां रूसी नागरिकों की संख्या काफी ज्यादा है। इन 4 इलाकों का रूस का हिस्सा बनने का मतलब यूक्रेन का आर्थिक रूप से तबाह होना होगा।चुनाव अधिकारी जनमत संग्रह के पहले 4 दिन यानी 23 सितंबर से 26 सितंबर तक लोगों के घर बैलेट्स (मतपत्र) लेकर जाएंगे। इसके लिए रेसिडेंशियल एरिया में ही मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटिंग के आखिरी दिन यानी 27 सितंबर को लोग मतदान केंद्र में जाकर वोट डालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *