रायगढ़ में सघन चेकिंग अभियान:CM को भेंट-मुलाकात में मिली थी शिकायत

रायगढ़ में सघन चेकिंग अभियान:CM को भेंट-मुलाकात में मिली थी शिकायत

रायगढ़ जिले में शनिवार देर रात खुद SP अभिषेक मीणा पुलिस टीम के साथ शहर की गश्त पर निकले। इस दौरान उन्होंने गाड़ियों की सघन तलाशी ली और हर आने-जाने वाले लोगों की पहचान पूछी गई। जिन गाड़ियों के दस्तावेज नहीं थे, उनकी पूरी जांच की गई। दिन में भी चेकिंग अभियान चलाया गया था और लोगों को रोककर उनके सामानों की जांच की गई थी।

खुद एसपी अभिषेक मीणा ने शहर में घूमकर पुलिसिंग का जायजा लिया। अचानक पुलिस को हाई अलर्ट देख लोग भी हैरान रह गए। एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर ये अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस को एक्टिव रहने को कहा है, ताकि लोगों का भरोसा कानून-व्यवस्था पर बन सके। सीएम ने ताकीद की थी कि अगर लॉ एंड ऑर्डर सही नहीं रहा, तो सरकार कार्रवाई करेगी।छत्तीसगढ़ में पुलिस की साख को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिसिंग को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिले के हर चौक-चौराहे पर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। लोगों के सामानों की भी जांच की गई। लोगों ने बताया कि बहुत समय के बाद पुलिस इतनी एक्टिव दिखी है। 26 सितंबर से नवरात्रि भी शुरू होने वाली है। ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान भी कोई अप्रिय घटना न हो, पुलिस अलर्ट दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *