जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में सेना और पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया। यह कार्रवाई LOC टेकरी नार के पास की गई। दोनों आतंकियों के पास से 2 AK-47 राइफल, 2 पिस्टल और 4 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। जम्मू और कश्मीर पुलिस का कहना है कि अभी दोनों आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक दोनों आतंकी बॉर्डर के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थें। सुरक्षा बलों ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया।इससे पहले 14 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के नौगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। दोनों की पहचान पुलवामा के एजाज रसूल नजर और शाहिद अहमद के रूप में हुई थी। ये आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े हुए थे। दोनों आतंकी 2 सितंबर को पुलवामा में बंगाल के मजदूर मुनीर उल इस्लाम की हत्या में शामिल थे।