5 राज्यों में भारी बारिश के आसार:

5 राज्यों में भारी बारिश के आसार:

भारत में मानसून अभी भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 25-27 सितंबर के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में, विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 25-27 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है।दिल्ली और उसके पड़ोसी शहरों में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद लो प्रेशर जोन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के तलहटी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को दिल्ली की सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम के हालात बने रहे। कई गाड़ियां पानी में फंसी नजर आईं।

मौसम विभाग ने रविवार को यूपी के 39 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज और कल यानी 26 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के कई हिस्सों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं। वहीं, लखनऊ में रविवार सुबह से लगातार बारिश जारी है।अरुणाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ से कार बह गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अरुणाचल में 25 सितंबर तक और बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं एक वीडियो सामने आया है जहां सुबनसिरी जिले के चिपुटा गांव में अचानक आई बाढ़ में एक स्कॉर्पियो कार बह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *