इटली में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव आज:

इटली में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव आज:

इटली में आज प्रधानमंत्री पद के चुनाव हो रहे हैं। नए प्रधानमंत्री की रेस में जॉर्जिया मेलोनी सबसे आगे हैं। चुनाव में मेलोनी के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी पार्टियों के गठबंधन को 60% से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते हुए एक पोल में जॉर्जिया का वोट शेयर 25% बढ़कर 46% हो गया था।

जॉर्जिया मेलोनी ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की नेता हैं। ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी राइट विंग की मुख्य पार्टी है। अपने राष्ट्रवादी एजेंडे की वजह से विरोधियों से आगे चल रही हैं। यदि जॉर्जिया मेलोनी चुनाव जीततीं हैं तो वे इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी।जीत की ओर बढ़तीं राष्ट्रवादी जॉजिया मेलोनी से यूरोप डरा हुआ है। यदि वो प्रधानमंत्री बनती हैं तो यूरोपीय संघ को छोड़ सकती हैं। यूरोपीय संघ की नीतियों से मेलोनी पूरी तरह सहमत नहीं हैं। वे EU को शरणार्थी समस्या का कारण मानती हैं। अपने कैंपेन में उन्होंने कहा था- मुस्लिम देशों में गृहयुद्ध में त्रस्त महिलाओं और बच्चों की तस्वीरें दिखाई जाती हैं। लेकिन हमारे देश में पुरुष शरणार्थी बन जाते हैं। मैं इन पुरुषों को शरणार्थी नहीं मानती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *